फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अनुसूचित जाति-जनजाति से पहली बार रक्षा कवच छीनने का प्रयास किया भाजपा ने : तंवर

अनुसूचित जाति-जनजाति से पहली बार रक्षा कवच छीनने का प्रयास किया भाजपा ने : तंवर

Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति-जनजाति से पहली बार रक्षा कवच छीनने का प्रयास किया भाजपा ने : तंवर
अनुसूचित जाति-जनजाति से पहली बार रक्षा कवच छीनने का प्रयास किया भाजपा ने : तंवर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि 70 सालों में पहली बार भाजपा और आरएसएस ने अनुसूचित जाति-जनजाति को संविधान से मिले रक्षा कवच छीना है। इस कारण यह वर्ग सबसे ज्यादा गुस्से में है। गुस्से का सैलाब भाजपा और आरएसएस को बहाकर ले जाएगा। इसके बाद 2019 में भाजपा का पता नहीं चलेगा। उन्होंने भाजपा नेताओं को नौटंकीबाज बताया। कहा कि हरियाणा में आठ हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए हैं। यह उत्पीड़न का सबसे ज्यादा रिकॉर्ड है। कांग्रेस उन लोगों की कानूनी लड़ाई लड़ेगी, जिनके खिलाफ सरकार ने केस दर्ज किया है। वह करनाल में लघु सचिवालय के सामने सरकार के खिलाफ कांग्रेस के सामूहिक उपवास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में गंगा-जमुनी संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए कांग्रेस देश भर में उपवास कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर उपवास कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने दलितों को पीटा है, ठीक वैसे ही प्रदेश की जनता भी चुनावों के दौरान भाजपा नेताओं को पीटेगी। कहा कि भाजपा के पाप का घड़ा भर गया है। इसलिए कांग्रेस भाजपा को श्राप देती है कि जिस तरह निर्दोषों को पीटा गया, उसी तरह भाजपा नेता भी गांव-गांव में पिटेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने की। पूनिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री और अशोक तंवर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन ज्ञान सहोता, बसंत राणा, डॉ. सुनील पवार, कृष्ण शर्मा बसताड़ा, दीपा राणा, संतोष केरालिया, कुलवंत कलेर, मुनीश कामरा, भंगवत सिंह मान, राजेंद्र कल्याण, कृष्ण कुटेल, जोगिंद्र नली, संतोष तेजान, जंगला राम, नरेश संधू, पवित्र विर्क, दयाल सिंह सिरोही, सुरेंद्र, चांद राम चौहान, अर्जुन सिंह, रघुबीर दादूपुर, संदीप, शुभकरण कांबोज, सरवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed