फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पानी निकासी नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे स्टेट हाइवे जाम, सरकारी स्कूल को लगांएगे ताला

पानी निकासी नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे स्टेट हाइवे जाम, सरकारी स्कूल को लगांएगे ताला

Sun, 04 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पानी निकासी नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे स्टेट हाइवे जाम, सरकारी स्कूल को लगांएगे ताला
पानी निकासी नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे स्टेट हाइवे जाम, सरकारी स्कूल को लगांएगे ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निगदू। गांव कोयर में एक माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पानी की निकासी का कोई प्रबंध ना होने पर महिलाओं ने प्रदेश सरकार व जनस्वास्थ्य विभाग
के खिलाफ नारेबाजी व रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ ग्रामीण स्टेट हाइवे को जाम करेंगे और सरकारी स्कूल की तालाबंदी करेंगें। जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर पैदल व्यक्ति का निकालना तो बहुत दूर की बात, वाहन चालकों को भी बड़ी मुश्किल से गंदे पानी से निकलना पड़ता है। इसके बावजुद भी प्रशासन समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। सड़क पर पानी की समस्या को देखते हुए भी प्रशासन व सरकार आंखे मूंदकर बैठी है। नन्हें-मुन्हें बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूरन गंदे पानी से निकल कर जाना पड़ता है। गांव में गंदे पानी की निकासी व सड़क पर जमा पानी की समस्या को लेकर गांव वासियों ने प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया तो वह सरकारी स्कूल को ताला लगा देंगे और स्टेट हाइवे का जाम कर देंगे। ग्रामीण मीना देवी, अंगूरी देवी, कांता, संतोष देवी, कृष्णा देवी, श्लोचना देवी, ऊषा देवी, माला देवी, बिमला, निर्मला व मनीष, संजय, बृजभूषण कोयर, आदि ने कहा कि पहले तो यह समस्या छोटी थी, लेकिन अब इस समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। सडक़ पर जमा पानी मौत का कुंआ बना हुआ है।ग्रामीणों ने कहा कि समस्या को देखने अधिकारी आए, लेकिन कोई हल ना करके चुप्पी साधकर चले गए। -------------------------------

फैल रही बीमारी, राहगीर हो रहे चौटिल - करीब एक माह से सड़क पर गंदा पानी जमा होने से छोटे बच्चे बीमारी की चपेट में आ गए है। वहीं पानी से मच्छर भी पनप रहे हैं। सड़क पर पानी भर जाने के कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को प्रतिदिन गंदे पानी में चोट का शिकार होना पड़ता है। राहगीरों को सडक़ को पार करने के लिए बड़ीमशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed