फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो दिन और रहेगा घना कोहरा, फिर शीतलहर चलने के आसार

दो दिन और रहेगा घना कोहरा, फिर शीतलहर चलने के आसार

Tue, 02 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दो दिन और रहेगा घना कोहरा, फिर शीतलहर चलने के आसार
दो दिन और रहेगा घना कोहरा, फिर शीत लहर चलने के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
साल के पहले दिन प्रदेश में घने कोहरे की चादर रही। संभावना जताई जा रही है कि आगामी दो दिन और लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बाद से शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान और नीचे जाएगा। तापमान नीचे आने से ठंड और बढ़ेगी। अनुमान है कि आगामी सप्ताह से पाला जम सकता है। सोमवार को पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके और न ही धुंध छंटी। सुबह से लेकर शाम तक धुंध रही। वहीं सुबह और शाम को धुंध में विजिबिलिटी भी जीरो प्रतिशत तक रही। सोमवार को करनाल का अधिकतम तापमान दो डिग्री और गिरकर 11 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2018 का पहला दिन 2013 के पहले दिन की तरह काफी ठंडा रहा। साल 2013 में अधिकतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नमी सुबह और शाम दोनों समय 100 फीसदी रही। वायु दबाव सुबह 8.6 और दोपहर बाद 9.8 एमएम दर्ज किया गया। हवा की स्पीड भी 0.6 किलोमीटर प्रति घंटा रही। धुंध के कारण दिनभर सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। दिन में भी वाहनों को लाइटें ऑन रहीं।

केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आगामी दो दिन और प्रदेशवासियों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा, इसके बाद प्रदेश में शीत लहर चलने के आसार बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान और नीचे जाने की संभावना है, इससे दिन में और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन


गेहूं के लिए रामबाण है ठंड : डॉ. सिंह
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोहरा और ठंड गेहूं के लिए रामबाण का काम करेगी। गेहूं अनुसंधान संस्थान निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं के लिए अनुकूल समय चल रहा है। उन्होंने बताया कि गेहूं में फुटाव का समय है और इस समय गेहूं को ठंड की जरूरत होती है, इसलिए गेहूं के हिसाब से मौसम बिलकुल सही चल रहा है। उम्मीद है कि अंत तक मौसम सही रहेगा और गेहूं का फुटाव अच्छा होने से उत्पादन भी अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed