फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 youths were cheated of lakhs of rupees in the name of sending them abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 10 युवकों से लाखों की ठगी

Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Dec 2024 01:53 PM IST
विज्ञापन
10 youths were cheated of lakhs of rupees in the name of sending them abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर 10 युवकों से करीब 22 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शांति नगर निवासी तुषार, बजीदपुर निवासी रमनदीप, विपिन, गढ़ी बीरबल निवासी नवीन कुमार, हकीकत नगर निवासी दीपक, हांसी रोड निवासी राहुल, सदर बाजार निवासी हरीश पाल, बांसो गेट निवासी रोहित, प्रवीन कुमार, आशीष ने बताया कि आरोपी साहिल सिंह, हरमन, नैंसी, मन्नत, अंशिका, रीत ने मिलीभगत कर उनके साथ धोखाधड़ी की है।

आरोपियों ने उन्हें लक्जमबर्ग का वर्क वीजा दिलाने का आश्वासन दिया था और 2.50 लाख रुपये प्रति युवक मांगे थे। उन्होंने अलग-अलग समय में आरोपियों को करीब 22 लाख रुपये दिए है।
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें वीजा नहीं दिलाया। जब वह रुपये मांगने लगे तो उन्हें धमकी दे रहे है। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed