फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10-year prison accused of misconduct

दुराचार के आरोपी को 10 साल की कैद

Sat, 16 Nov 2013 10:23 PM IST
करनाल
करनाल Updated Sat, 16 Nov 2013 10:23 PM IST
विज्ञापन
10-year prison accused of misconduct
करनाल में अदालत ने एक किशोरी के साथ दुराचार के आरोपी को 10 साल की कैद और बीस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी साल 28 मार्च को एक 13 वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक ने दुराचार किया था।
विज्ञापन


इस मामले में बुटाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। केडी सिंह फाउंडेशन को कुछ महीनों बाद जब इस मामले का पता चला तो एक टीम भेजी गई। टीम ने बच्ची से मिलकर पूरी पड़ताल की। फाउंडेशन को जब पता चला कि परिवार के पास अभियुक्त के खिलाफ  मामला दायर करने की आर्थिक शक्ति नहीं थी तो 15 जुलाई को फाउंडेशन ने इस मामले की औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए उसके परिवार को वकील की सहायता दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के परिजनों को अभियुक्त से धमकी मिली और समझौता करने का दबाव डाला गया लेकिन इस मामले में परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई। करीब आठ माह में मामले की सुनवाई पूरी हुई और अदालत ने किशोरी के साथ दुराचार करने वाले अभियुक्त को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से धान चुरातीं तीन महिलाएं काबू
असंध की नई अनाज मंडी से धान की चोरी होने की अफवाह उस समय सच साबित हुई, जब कैथल जिले की तीन महिलाओं को जयसिंहपुरा गांव के एक किसान ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया।

किसान विजेंद्र सिंह की ओर से महिलाओं को काबू करने के बाद मंडी के आढ़ती व मजदूर महिलाओं पर आग बबूला हो गए। इस बारे किसान ने मंडी में पहुंची पुलिस को बताया कि नरवल गांव की तीन महिलाओं को उनकी धान की ढेरी से चोरी करते शनिवार सुबह सात बजे पकड़ा है और इससे पूर्व भी मंडी में कई किसानों की धान चोरी हो चुका है।

पुलिस के समक्ष महिलाओं ने काफी देर छोड़ने के बारे में खुशामद की, परंतु किसान व मजदूर नहीं माने, पुलिस को अंतत: तीनों को थाने ले जाना पड़ा। थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि किसान की शिकायत पर महिलाओं को कुछ धान के साथ पकड़ा गया है व पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करनाल और बल्ला में पकडे़ चार सांप

करनाल शहर के सेक्टर-12 क्षेत्र और गांव बल्ला में शनिवार को स्नेकमैन सतीश फफडाना ने चार सांप पकड़कर क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाई है। गांव बल्ला में कोबरा सांप का जोड़ा पकड़ा गया है तो सेक्टर 12 में रेट स्नेक और किल बैक सांप पकडे़ गए हैं।

बल्ला में दादा खेडे़ के समीप से एक बिटोडे़ में कोबरा सांप का जोड़ा देखा गया। इसकी सूचना स्नेकमैन सतीश फफडाना को दी गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सतीश ने गांव में पहुंचकर एक कोबरा सांप करीब साढे़ आठ फुट लंबा और एक पांच फुट लंबा सांप पकड़ लिया।


इसके अलावा सेक्टर 12 में वन्य विभाग के संरक्षक नवदीप हुड्डा के आवास के पास से करीब आठ फुट लंबा रेट स्नेक और करीब डेढ़ फुट लंबा किल बैक प्रजाति का सांप पकड़ा गया। सतीश फफड़ाना ने बताया कि कोबरा जरूर लोगों के लिए सिरदर्द और खतरा था लेकिन करनाल के दोनों सांपों से लोगों को कोई नुकसान होने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed