फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 thousand rupees looted from foreman

Karnal News: फोरमैन से 10 हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees looted from foreman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बरसत गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने फोरमैन के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

यूपी के देवरिया के गांव सवरेची खर्ग निवासी जीत बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पांच साल से पानीपत के विकास नगर में किराए के मकान में रहता है। बरसत स्थित फैक्ट्री में वह फोरमैन है। 26 दिसंबर को काम खत्म करने के बाद वह फैक्ट्री से एक्टिवा पर निकला था। जैसे ही वह बरसत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा बाइक पर सवार तीन युवकों ने स्कूटी के आगे बाइक लगाकर उसे घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने फोरमैन के साथ मारपीट की और डंडे और लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश 10 हजार रुपये की नकदी लूटे ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed