फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 players won medals in athletics

Karnal News: एथलेटिक्स में 10 खिलाड़ियों ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
10 players won medals in athletics
- रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी जींद के पांडू पिंडारा में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करनाल के 10 खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। जिले के ये सभी खिलाड़ी कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करते हैं, इन्होंने तीन स्वर्ण, पांच रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों में लक्षिता ने 60 मीटर स्प्रिंट दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण व 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

कर्ण स्टेडियम करनाल के एथलेटिक्स कोच सतीश कुमार पंघाल ने बताया कि हरियाणा एथलेटिक्स संघ की ओर से 10वीं हरियाणा ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन जींद के पांडू पिंडारा की रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में दो दिन तक हुआ। इसमें प्रदेशभर के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, इनमें करनाल जिले से भी करीब 60 खिलाड़ी शामिल हुए। वहीं लड़कों में सौरभ ने तीन हजार मीटर स्टेपलचेज में रजत जीता है। इसी इवेंट में नैंसी ने कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी कई गतिविधियों के मुकाबले हुए। इनमें भी करनाल के एथलीटों ने पदक जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम-
- आरती ने 500 व 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण व रजत पदक।
- कशिश ने 100 मीटर हर्डल में कांस्य पदक हासिल किया।
- अंडर-20 में मनन शर्मा ने रजत पदक जीता।
- 400 मीटर बाधा दौड़ में जतिन ने रजत पदक पाया।
- 5000 मीटर दौड़ में सौरव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
- अंडर-14 के ट्रैथालॉन में तृप्ति ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed