{"_id":"6727b65f24789b2a5e0dd920","slug":"10-new-dengue-patients-found-figure-crosses-300-karnal-news-c-18-knl1008-511773-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले, आंकड़ा 300 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डेंगू के 10 नए मरीज मिले, आंकड़ा 300 के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अक्तूबर में ही 216 डेंगू पॉजिटिव मिले, नवंबर के तीन दिन में 27 केस आए
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में नवंबर के तीन दिनों में डेंगू के 27 केस सामने आ चुके हैं और आंकड़ा 308 पर पहुंच चुका है। रविवार को टीमों ने 1192 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 10 घरों में लार्वा मिले और छह मकान मालिकों को नोटिस थमाए। वहीं 225 संदिग्ध मरीजों की जांच में 10 डेंगू पॉजिटिव सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू का लार्वा मिलने पर संबंधित जगहों पर फॉगिंग एवं एंटी लार्वा गतिविधियां करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 12,09,170 घरों को कवर कर लिया है। जिनमें से अभी तक 8227 घरों में लार्वा मिल चुके हैं और टीमों ने 4269 मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 9186 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 308 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वे के दौरान टीमों को मिले रहे बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड स्लाइड बनाई जा रही है। अब सर्दी का मौसम धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। उसके बावजूद अधिकतर लोग एसी व पानी डालकर कूलर चला रहे हैं जबकि यह समय एसी व कूलर का नहीं है। इससे मौसमी बीमारी के साथ-साथ डेंगू को स्वयं न्योता दे रहे हैं। संवाद
डेंगू के लक्षण
बायोलॉजिस्ट पिंकी ने बताया कि डेंगू बीमारी की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर में 44, अक्तूबर में 216 व नवंबर में 27 मरीज मिले हैं।