फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 new courts opened, pending cases will be resolved soon

Karnal News: नई 10 कोर्ट खुलीं, जल्द निपटेंगे लंबित मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
10 new courts opened, pending cases will be resolved soon
- जिले में 24 से बढ़कर 34 हुई कोर्ट की संख्या, जिनमें करनाल 29, तीन असंध व दो इंद्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला कोर्ट का विस्तारीकरण कर दिया गया है जिससे जिला वासियों को पहले से भी जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है। जिले में 10 नई कोर्ट बढ़ी हैं जिनमें नौ करनाल और एक असंध की शामिल है। अब जिले में 24 से 34 कोर्ट हो गए हैं। यानी करनाल में 29, असंध में तीन। इंद्री में पहले से दो कोर्ट हैं। लंबे समय के बाद 10 नई कोर्ट खुली हैं। जिला कोर्ट में वकीलों की संख्या भी बढ़कर 2600 के करीब हो गई है।
जिला कोर्ट में चंद्रशेखर जिला सेशन जज हैं। इनके साथ ही सात अतिरिक्त जिला सेशन जज हैं। इनमें डॉ. सुशील कुमार गर्ग, अनिल कुमार, रेनू राणा, अक्षदीप महाजन कोर्ट में पहली मंजिल पर बैठते हैं। वहीं विवेक गोयल भूतल पर व मोहित अग्रवाल, रजनीश कुमार भी पहली मंजिल पर हैं। फैमिली कोर्ट में विकास गुप्ता अतिरिक्त प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट, सिविल जज सीनियर डिवीजन सौरभ खत्री व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इशा खत्री हैं। जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण में जसबीर सचिव हैं, जो डीएलएसए में बैठती हैं। अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन सुयशा जावा दूसरी मंजिल पर बैठतीं हैं।
विज्ञापन

जिला कोर्ट में सिविल जज जूनियर डिवीजन कम न्यायिक दंडाधिकारी की संख्या अब 16 तक पहुंच गई है। इनमें अर्चना, सिविल जज जूनियर डिवीजन कम न्यायिक दंडाधिकारी, अशोक आनंद, रवि, प्रतित सिंह, नीलम, गुलशन वर्मा, अभिषेक वर्मा की कोर्ट दूसरी मंजिल पर है। रूहीला सिविल जज जूनियर डिवीजन कम न्यायिक दंडाधिकारी, रितिज अरोड़ा, रितिका शर्मा, उदित अग्रवाल, नितिका बंसल की कोर्ट पहली मंजिल पर है। अवंतिका, मीनू वर्मा की कोर्ट दूसरी मंजिल पर व वनीत कौर की कोर्ट तीसरी मंजिल पर व अनमोल कक्कड़ की कोर्ट भूतल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध और इंद्री में है सब डिवीजन कोर्ट
सब डिवीजन असंध में अब तीन कोर्ट हो चुकी हैं। इनमें ईराम हसन, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन), वंदना ढिल्लो, सिविल जज, (जूनियर डिवीजन) व अमृतबीर कौर, सिविल जज, (जूनियर डिवीजन) शामिल हैं। वहीं सब डिवीजन इंद्री कोर्ट में मधुर बजाज, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व हर्षा शर्मा, सिविल जज, (जूनियर डिवीजन) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed