{"_id":"5ee28eae8ebc3e42b92531bf","slug":"10-more-corona-positive-arrived-karnal-news-knl33823287","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में दस और कोरोना पाजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में दस और कोरोना पाजिटिव केस मिले
विज्ञापन
करनाल जिले में कोरोना का संक्रमण थमने की बजाए लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक साथ दस नये कोरोना पाजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें छह केस घरौंडा उपमंडल के गांवों से हैं, जबकि तीन केस दिल्ली के हैं, जो करनाल में टेस्ट कराने के बाद वापस चले गये हैं और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब उनके दिये गये पते पर सेक्टर-13 में पहुंची तो वे वहां नहीं मिले। इसके अलावा सेक्टर-9 निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है, उसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी दिल्ली की है।
सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में वीरवार को कोरोना के 10 नए पाजिटिव केस आए हैं। इनमें 6 केस घरौंडा उपमंडल क्षेत्र के हैं। जिनमें कल्हेड़ी गांव का 1 केस, कैमला गांव का 1 केस, अराईंपुरा के 2 केस, घरौंडा कस्बे के 2 केस शामिल हैं। इसके अलावा करनाल शहर के एक मामले के अतिरिक्त 3 मामले दिल्ली से संबंधित हैं, जो कि ट्रेन से यहां आये थे और स्टेशन पर ही उनका सैंपल लिया गया था। टेस्ट पॉजिटिव आने पर वह तुरंत टैक्सी के माध्यम से दिल्ली वापस चले गए। तीनों के अलावा करनाल के सभी सात कोरोना पाजिटिव मरीजों को मुलाना मेडिकल कालेज में भेज दिया है। इसके साथ ही अब जिले में कुल पाजिटिव केसों की संख्या 125 हो गयी है, जिसमें 74 एक्टिव केस हो गए हैं। राहत की बात ये है कि पांच और लोगों ने कोरोना का पराजित कर दिया है और वे मेडिकल कालेज से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं।
जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 10996 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए, जबकि इनमें से 10597 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 54 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। अभी 266 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में अब तक विदेश से आए यात्रियों की संख्या 1125 है, जिनमें से 1012 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री बाहर की है तो वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसका कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीज जिसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, उनको आईसोलेट करने के लिए अब नीलोखेड़ी में स्थित गुरुकुल को कोविड सेंटर बनाया गया है। वहीं पाजिटिव पाये जाने वाले मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है।