फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lakh froud on the name of to ecape fir

पुराने मामले में हत्या का केस दर्ज होने से बचाने के नाम पर ठगे 10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
10 lakh froud on the name of to ecape fir
करनाल। पुराने मामले में संलिप्त व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज होने से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सदर बाजार निवासी बैंड बजाने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि उन पर उपेन्द्र सिंह (अब मृतक) ने एक झूठा मुकदमा 29 सितंबर 2018 को थाना शहर में आपसी रंजिश के तहत दर्ज करवाया। जिसमें दोनों पक्षों का चालान हुआ और मुकदमा अदालत में लंबित है। 13 जून 2019 को आरोपी सेक्टर-16 निवासी स्वतंत्र कुमार उनकी दुकान पर आया और उन्हें धमकी दी कि उपरोक्त केस में मुदई की मृत्यु हो गई है और मुदई पार्टी व पुलिस उस पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने का विचार कर रही है। अगर वह बचना चाहता है तो उसे और उसकी पत्नी आशा को 10 लाख रुपये दे। जैसे तैसे उन्होंने पूरे पैसे का भुगतान अलग अलग तिथियों में कर दिया। अब उससे पैसे वापस मांगते हैं तो गाली गलौच करता है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed