फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnadev Kamboj got angary for BJP gave ticket to Shyam Singh Rana Radaur seat in Haryana assembly election

Haryana Assembly Polls: पूर्व मंत्री कर्णदेव का फूटा गुस्सा, बोले- भाजपा ने गद्दार को दी टिकट, मनोहर पर आरोप

Fri, 06 Sep 2024 06:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

Haryana Assembly Election: रादौर सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को फिर से प्रत्याशी बनाया है। इस पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज भड़क गए और उन्होंने श्याम सिंह राणा को गद्दार करते हुए भाजपा पर कई आरोप जड़ दिए।

विज्ञापन
Karnadev Kamboj got angary for BJP gave ticket to Shyam Singh Rana Radaur seat in Haryana assembly election
रादौर की कांबोज धर्मशाला में समर्थकों को संबोधित करते पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से 67 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद टिकट न मिलने से नाराज नेता बगावत में उतर आए हैं। रादौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को मनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम मंधार गांव में पहुंचे थे। कर्णदेव कांबोज फिर भी नहीं माने। इसके बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री ने रादौर की कांबोज धर्मशाला में समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में कर्णदेव ने भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा को न केवल गद्दार कहा बल्कि 2014 के चुनाव में झूठा हलफनामा देने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


कर्णदेव ने भाजपा को अपनी मां बताते हुए कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे। यदि भाजपा ने दो दिन में प्रत्याशी बदलने को लेकर यदि कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। वहीं नाराज चल रहे कर्णदेव को भाजपा हाईकमान ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। 
विज्ञापन


कर्णदेव कांबोज भाजपा से इतने नाराज हैं कि उन्हें मनाने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया। सीएम के वापस लौटने के बाद कर्णदेव ने कहा कि सीएम ने उनसे कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका टिकट कैसे कट गया। नायब सैनी को भी कठपुतली बनाया जा रहा है। सीएम के कहने से भी किसी को टिकट नहीं दी जा रही। उन्होंने तो पूर्व सीएम मनोहर लाल पर सारा षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया। कर्णदेव ने कहा कि मनोहर लाल से उनकी बात हुई थी। वह उन्हें कहीं एडजस्ट करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 सदसीय कमेटी करेगी निर्णय
कांबोज धर्मशाला में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि गठित की गई 22 सदसीय कमेटी के सदस्यों को अधिकार दिया गया कि वह आगामी रणनीति को लेकर कोई निर्णय लें। बैठक में आए वक्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री को भाजपा की तरफ से टिकट न दिए जाने पर जमकर कोसा। कर्णदेव ने कहा कि उन्होंने लगातार पांच वर्ष तक रादौर विधानसभा व प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य किया। ओबीसी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा। लेकिन पार्टी ने उनके कार्यों को नजरअंदाज कर एक ऐसे गद्दार को पार्टी की टिकट थमा दी, जिसने 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हरवाने का काम किया। पार्टी को गलत व्यक्ति को टिकट दिए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पार्टी की रादौर व इंद्री विधानसभा क्षेत्र में बुरी तरह से हार होगी।

 15-16 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा
कर्णदेव कांबोज ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा 15 से 16 सीटों पर प्रदेश में सिमट कर रह जाएगी। वह कार्यकर्ताओं को बीच में नहीं छोड़ेंगे। वह भाजपा पार्टी नहीं छोड़ेंगे। पार्टी उनकी मां है, लेकिन ऐसे व्यक्ति को हरवाने का काम करेंगे, जिसने पार्टी के उम्मीदवार की पीठ में छुरा घोंपा हो। कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य हैं, जिनकी सहमति से ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। यदि दो दिन में पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। कांबोज ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेशभर में टिकटों का गलत वितरण कर पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया है। जिसका लाभ कांग्रेस को मिलने जा रहा है।


बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया
पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज का कहना है कि सीएम नायब सैनी उनसे बात करने आए थे। उनके समक्ष मैंने व समर्थकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली हाईकमान ने उन्हें फोन कर बातचीत के लिए बुलाया है। अब वहां क्या बातचीत होती है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed