{"_id":"ea0c49c0b492578d3f0b1f5ea259f1e6","slug":"kaluana-and-pohdkan-transform-into-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालूआना और पोहड़कां सेक्टर में तबदील होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालूआना और पोहड़कां सेक्टर में तबदील होगा
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के गांव शहर बनने जा रहे हैं। गांवों में शहरी तर्ज पर सेक्टर काटने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली उपमंडल के दो गांवों कालूआना और पोहड़कां का चयन किया गया है। सरकार ने सभी जिलों में दो-दो गांवों को शहरी तर्ज पर सुविधा देने का फैसला किया है।
शहरीकरण के लिए गांव कालूआना तथा पोहड़कां की पंचायत ने 10-10 एकड़ भूमि सरकार को दी है। इसमें सरकार पंचायती राज के जरिए सेक्टर काटेगी।
सेक्टर में 60 प्रतिशत जगह पर आवास विकसित किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत हिस्से को हरियाली के लिए छोड़ा जाएगा।
इसमें सरकार पार्क, एजूकेशन संस्थान के साथ-साथ शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगी। साठ प्रतिशत में चार कैटेगरी के करीब 100 प्लॉट काटेगी। प्लाट का साइज 145, 265, 280 और 325 गज होगा।
विज्ञापन
यही नहीं, सेक्टर बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं से युक्त होगा। शहरी तर्ज पर ही गलियों का निर्माण किया जाएगा।
गांव कालूआना के सरपंच जगदेव सहारण ने बताया कि पंचायत ने 10 एकड़ भूमि को शहरीकरण के लिए दिया है। इससे गांव में बेघर को घर मिलेगा, जिससे पंचायत को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
सरकार को दी गई 10 एकड़ जमीन का ठेका भी पंचायत को सरकार की ओर से मिलेगा, जो हर वर्ष बढ़कर मिला करेगा।
इसके साथ ही जो प्लाट बिकेंगे, उसकी आय भी पंचायत को होगी। पंचायती राज सिरसा के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि योजना बनकर तैयार हो चुकी है।
सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। जिससे दोनों गांवों के प्रस्तावित सेक्टरों में गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद प्लाटों की निशानदेही करके उन्हें बेचा जाएगा।