{"_id":"65fcb1661b010eac0e0f5ec4","slug":"zero-cultivation-of-potatoes-can-be-done-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352917-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आलू का किया जा सकता है जीरो कल्टीवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आलू का किया जा सकता है जीरो कल्टीवेशन
Fri, 22 Mar 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
सीवन। प्रदेश के आलू के बीज उत्पादक किसानों ने वीरवार को एक बैठक की। बैठक में प्रदेश भर से आलू के बीज उत्पादक किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पेरु लिमा से आए सीनियर साइंटिस्ट डाॅ. जैन क्रूज ने किसानों को आलू के उत्पादन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि आलू का जीरो कल्टीवेशन किया जा सकता है, जो धान की फसल उठाने के बाद हो सकता है। इस विधि में आलू को लाइनों में ऊपर की ऊपर लगाएं और उसके ऊपर आठ इंच धान की पराली से ढक दें, ताकि जमीन में प्रयुक्त नमी बनी रहे और पानी देने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने किसानों को कहा कि इस विधि से अगर किसान आलू लगते हैं तो आलू तैयार होने के बाद हाथ से ही आलू की खुदाई की जा सकती है। इसके लिए मशीनों की आवश्यकता नहीं होगी। इस अवसर पर डाॅ. महेंद्र, डाॅ. पूजा, डाॅ. दीपा भी उपस्थित रहे। संवाद