फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youths were sent to Indonesia instead of Australia, held hostage and demanded money from family members

Kaithal News: युवकों को ऑस्ट्रेलिया की बजाय इंडोनेशिया भेज बंधक बनाकर परिजनों से मांगे रुपये

Fri, 13 Sep 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Youths were sent to Indonesia instead of Australia, held hostage and demanded money from family members

विज्ञापन
कैथल। दो युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने आठ लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद युवकों को ऑस्ट्रेलिया की बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। वहां युवकों को बंधक बनाकर और उनकी मौत का भय दिखाकर उनके परिजनों से फिरौती के रूप में रुपये मांगने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राजौंद थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। साथ ही गांव का एक अन्य युवक भी विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने संडील निवासी रमन, संदीप, महेश और सोनू से बातचीत की। आरोपियों ने दोनों युवकों को विदेश भेजने के लिए 24-24 लाख रुपये मांगे। हालांकि युवकों के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद रुपये देने की बात तय हुई थी, लेकिन पांच सितंबर को आरोपियों ने उनसे आठ लाख रुपये ले लिए और दोनों युवकों को मुंबह से इंडोनेशिया भेज दिया।
विज्ञापन


युवकों को वहां पहुंचाने के बाद आरोपी उनसे रुपये मांगने लगे और युवकों से बातचीत भी नहीं करवाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपियों ने दोनों युवकों को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन्हें छोडऩे के नाम पर फिरौती मांग रहे हैं। युवक ने तो ऑस्ट्रेलिया भेजे हैं और न ही उन्हें वापस ला रहे हैं। उल्टा दोनों के परिवारों को युवकों की मौत का भय दिखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं और फिरौती मांग रहे हैं। थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed