फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth's murder accused arrested

Kaithal News: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Feb 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 25 Feb 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
Youth's murder accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फरल गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने बाली ब्राह्मण गोहाना जिला सोनीपत निवासी नितेश उर्फ सोना उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस संबंध में डेरा भाग सिंह निवासी पलविंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
डेरा भाग सिंह निवासी पलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पांच दिसंबर को सायं 06-30 बजे वह अपने डेरे पर मौजूद था। इस दौरान उसे पोटाश विस्फोट की आवाज सुनाई दी। उसने आवाज सुनकर गेट खोलकर देखा तो एक युवक खड़ा था। उसके पेट में गोली लगी थी। उसके पूछने पर उस लड़के ने अपना पता सोनीपत बताया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इस दौरान दो युवक हवाई फायर करते हुए फरल की साइड से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। उसने लड़के के बारे में पता किया तो मृतक की पहचान 22 वर्षीय आशीष निवासी गढ़ी सिसाना जिला सोनीपत के रूप में हुई थी। पुलिस इस मामले में आरोपी लवदीप उर्फ दीप निवासी कौत जिला मोगा पंजाब, गुरप्रीत उर्फ गोपी निवासी फरल तथा कुरुक्षेत्र में रह रहे पश्चिम बंगाल के जिला किशनगंज के रामपुर निवासी शहनवाज आलम उर्फ बबाब को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपियों ने आपसी कहासुनी में मृतक की गोली मार कर हत्या की थी। इसी मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू ने ही सभी आरोपियों को असला उपलब्ध करवाया था। आरोपी नितेश उर्फ सोनू पहले ही किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद था, जिसकी उपरोक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। वीरवार को आरोपी नितेश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ व कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन आरोपियों से 38 बोतल देसी शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने तीन व्यक्तियों को काबू कर 38 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस टीम ने गांव बालु में एक दुकान पर दबिश देकर शराब बेच रहे आरोपी बालु निवासी अमरजीत को 13 बोतल देसी शराब, तितरम पुलिस टीम ने देबन निवासी जयपाल को 13 बोतल देसी शराब समेत काबू किया है। वहीं सीवन पुलिस टीम ने मांडी सदरां निवासी बंतराम को 12 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed