{"_id":"6935d73b943c8a02da02fc8f","slug":"youth-will-soon-get-new-jobs-chief-minister-kaithal-news-c-245-1-kht1013-141818-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को जल्द मिलेंगी नई नौकरियां : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को जल्द मिलेंगी नई नौकरियां : मुख्यमंत्री
Mon, 08 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित भाजपा की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना पर्ची-खर्ची और मेरिट के आधार पर रोजगार देती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसका उल्लेख लोकसभा में किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में गंभीर है। भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है और प्रधानमंत्री का आह्वान है कि देश को तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदी और बेची जाएं।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से अब तक 50 पूरे हो चुके हैं और जल्द ही 90 और पूरे किए जाएंगे। सरकार ने बहनों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 2,100 रुपये की पेंशन दी। पात्र गरीब लोगों को प्लाट दिए जा रहे हैं, और सोनीपत में 550 लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत पर भी मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि इस साल के अंत तक बारिश में क्षतिग्रस्त सभी सड़कें ठीक कर दी जाएंगी। इसके लिए छह विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुँचाएं और झूठ का पर्दाफाश करें। इस मौके पर उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और पौधारोपण
जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने की भी अपील की।
डीसी और भाजपा नेताओं ने किया स्वागत ः मुख्यमंत्री का स्वागत डीसी अपराजिता, विधायक सतपाल जांबा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, नगर परिषद चेयर पर्सन सुरभि गर्ग आदि ने किया।
बूथों को और मजबूत बनाना है : फणींद्रनाथ
संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बूथों को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया और कहा कि बूथ ही हमारी ताकत हैं। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता को भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराएं और उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। संगठन मंत्री ने कहा कि सैनी सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है और जनता के बीच कई योजनाओं और जनहित के कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने की जिम्मेदारी बूथों की है।
सीएम ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरकेएसडी कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथयात्रा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर हरियाणा से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करेंगे। विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर ही गुजरेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचकर स्वदेशी भारत की अलख जागृत करेगी और यह 24 दिसंबर तक चलेगी। हरियाणा सरकार द्वारा स्वदेशी मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें पंचकूला और फरीदाबाद में कार्यक्रम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में स्वदेशी अपनाएं।