फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth who left to take a job exam missing for five months; missing person report filed.

Kaithal News: नौकरी के लिए पेपर देने निकला युवक पांच माह से लापता, गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth who left to take a job exam missing for five months; missing person report filed.
पूंडरी। गांव करोड़ा (पिनाना पट्टी) निवासी 26 वर्षीय युवक करीब पांच माह से लापता है। युवक 15 फरवरी को नौकरी के लिए पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव करोड़ा निवासी तोसी ने बताया कि उनका पुत्र रावल बीए पास है। 15 फरवरी 2026 को वह नौकरी के लिए पेपर देने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पाया। उसके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। परिजनों ने रिश्तेदारियों, आसपास के क्षेत्रों और अपने स्तर पर हरसंभव तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed