{"_id":"4ba903dbbbdf773eb0d35101bdeb3f8b","slug":"youth-trained-for-self-employement","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण युवकों को मिलेगा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण युवकों को मिलेगा स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण
कैथल
Updated Tue, 06 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे के बेरोजगार युवकों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार किया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इन ग्रामीण युवकों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाकर अपनी आजीविका कमाने लायक बनाया जाएगा। इन युवकों को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षित करके रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ठहरने व भोजन की व्यवस्था मुफ्त की जाएगी।
उपायुक्त एनके सोलंकी आज लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर स्वयं रोजगार शुरू करने में मदद करें। उपायुक्त ने कहा कि बेरोजगारी देश की मुख्य समस्याओं में से एक गंभीर समस्या है। गरीब परिवार अपने बच्चों को गरीबी के कारण किसी भी तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण देने में लाचार हैं।
विज्ञापन
स्वरोजगार के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी
पंजाब नेशनल बैंक की ग्रामीण स्वरोजगार योजना के तहत इन युवकों को प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम को फिलहाल एक मॉडल के रूप में शुरू किया गया है। इस संस्थान में मुफ्त व सघन अल्प कालीन आवासीय प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डेयरी, वर्मी कंपोस्ट, मधुमक्खी पालन, कंप्यूटर, इलैक्ट्रिक उपकरण मरम्मत, ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह संस्थान फिलहाल कैथल स्थित ऋषि नगर में पैराडाइज प्राइमरी स्कूल के भवन में प्रथम मंजिल पर चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिलवाकर स्वयं रोजगार शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाए जाए, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा तथा उनकी आमदनी बढ़ेगी। यह संस्थान स्थानीय एडवाइजरी कमेटी के मार्ग दर्शन में चलाया जाएगा। इस कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त कैथल होंगे, जबकि सह अध्यक्ष पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रभारी होंगे। कमेटी के सदस्यों में एलडीएम नाबार्ड के डीडीएम, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी, प्रिंसिपल आईटीआई, निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र तथा संस्थान के निदेशक कनवीनर के रूप में काम करेंगे।
इन चीजों का प्रशिक्षण मिलेगा
बैंक के प्रतिनिधि एके मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेयरी फार्मिंग, वर्मी कंपोस्ट, भेड़ पालन, मधु मक्खी पालन, मशरूम पालन, पंप सेट, इन्वर्टर, स्प्रे, कृषि उपकरण की मरम्मत, सिलाई मशीन की मुरम्मत, ब्यूटी पार्लर, ड्रेस डिजाईनिंग, अगरबत्ती बनाना, खिलौने बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है तथा अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राकेश कुमार, आरएस रावल, ममता बूरा, आशुतोष, हरिओम, सुखदेव मौजूद रहे।