{"_id":"67d08a46930dc606620cf21d","slug":"youth-showed-their-strength-in-government-polytechnic-institute-shergarh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-600163-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में युवाओं ने दिखाया दम
Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दो दिवसीय तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य संजय मौदगिल ने झंडा फहराकर और 100 मीटर दौड़ शुरू करवाकर किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य संजय मौदगली ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है, जिससे विद्यार्थी आगे देश और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर प्राध्यापक सुरेंद्र सैनी, सोहन शर्मा, दीपक रोहिला, अमित, अमन, राजेश, कुनाल, मनोज, और प्राध्यापिका शैली, उषा, पूजा, रितु व नीरू उपस्थित रहीं। मंच संचालन सोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
पहले दिन के मुकाबले ः प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रों और छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई, जिनमें100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक शॉटपुट, चक्का फेंक डिस्कस थ्रो आदि खेल शामिल थे।
बुधवार को दूसरे दिन होंगे मुकाबले ः खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी 12 मार्च को निम्नलिखित मुकाबले होंगे जिसमें भाला फेंक, 200 मीटर दौड़ लड़के लड़कियां, सैक रेस लड़कियां, नींबू दौड़ लड़कियां,100 मीटर दौड़ (संस्थान के सदस्यों के लिए) व रस्साकशी प्रतियोगिता होंगी। प्रतिभागियों में जोश दिख रहा था।