{"_id":"6701a60da8236d5c6d0da176","slug":"youth-showed-enthusiasm-on-the-path-of-duty-kaithal-news-c-18-1-knl1004-492853-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कर्तव्य पथ पर युवाओं ने दिखाया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कर्तव्य पथ पर युवाओं ने दिखाया जोश
Sun, 06 Oct 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं ने शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी जताई। इस दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवक-युवतियों में जोश दिखा। युवक-युवतियां भी काफी संख्या में मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
युवाओं का मानना है कि उन्होंने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र पर्व में भागीदारी निभाई है। कई युवा विदेश, दूसरे राज्यों से भी वोट डालने पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव में मतदान करने पर अनुभव साझा किए। उनका कहना था कि उन्होंने मतदान र अपना कर्तव्य निभाया है।
मुझे पहली बार वोट डालने का मिला मौका
मतदान एक प्रकार से लोकतंत्र का पर्व होता है। आज मुझे पहली बार वोट डालने का मौका मिला है। मैं काफी खुश हूं, क्योंकि पहली बार मुझे यह मौका मिला है। वोट डालना भी काफी आसान था। सिर्फ एक बटन दबाया और मतदान हो गया। मैं मतदान करने के लिए अमेरिका से विशेष रूप से पहुंची हूं। -रशिका गुप्ता, शहरवासी।
विज्ञापन
वोट डालना अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी
वोट डालना हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। वोट डालने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को वोट जरूर डालना चाहिए। इससे हमें एक सही प्रतिनिधि को चुनने का अवसर मिला है। यह अवसर हमें पांच साल में मिलता है। इस बार बेहद सोच समझकर वोट किया है। जाहान्वी गर्ग, शहरवासी।
देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे
वोट डालकर एक प्रकार से देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे हैं। हमारे द्वारा चुना गया प्रतिनिधि जब हमारे क्षेत्र में विकास कार्य करवाएगा तो उसका श्रेय हमें भी मिलेगा, क्योंकि उसे हमने ही चुना है। इसलिए युवाओं का भी एक कर्तव्य बनता है कि वे इस महापर्व में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। - इशिका गर्ग, शहरवासी।
वोट डालने के बाद स्वयं पर गर्व महसूस हुआ
लोकतंत्र का यह पर्व पांच साल बाद आता है। उस समय हमें एक ऐसे प्रतिनिधि को चुनने का अवसर मिलता है, जो क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर कार्य करे। मुझे वोट डालने के बाद स्वयं पर गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि प्रदेश सरकार के गठन में मेरा भी योगदान रहेगा। यह हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। -केशव, शहरवासी
मतदान करना हमारा अधिकार
मतदान करना हमारा अधिकार है, इसका हमें पूरा लाभ उठाना चाहिए। मैंने भी मतदान किया है। काफी अच्छा लग रहा है। काफी समय से उत्साह था कि इस बार मैं भी मतदान करूं। यह इच्छा अब पूरी हुई है। भविष्य में भी एक अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए कार्य करते रहेंगे। वैष्णवी, नवविवाहित, कैथल।
सरकार के निर्माण में मेरे मत का भी योगदान रहा-
सुबह से ही इंतजार था कि कब मतदान शुरू हो और मैं बूथ पर जाकर मतदान करूं। बूथ पर आने के बाद थोड़ा समय तो लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि प्रदेश सरकार के निर्माण में मेरे मत का भी योगदान रहा है। अच्छी सरकार से प्रदेश का विकास हो, यही कामना है।-स्मृति, शहरवासी।
वोट डालने के बाद
काफी अच्छा लगा
मतदान करना हमारा अधिकार है। जब वोट बन जाता है तो हर बार उसका प्रयोग करना चाहिए। अगर हम वोट डालते हैं तो हमारा देश के शिक्षित नागरिक होने का फर्ज पूरा होता है। वोट डालने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि इस बार उन्होंने जिसे वोट किया है, वह जीत हासिल करेगा। -शगुन, शहरवासी।
जिस पल का था इंतजार था, वह हुआ पूरा
जिस पल का इंतजार था, वह शनिवार को मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के बाद खत्म हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि युवा पीढ़ी मतदान की प्रक्रिया में उस उत्साह से हिस्सा नहीं लेती, जिस उत्साह से हिस्सा लेना चाहिए। परंतु उसने पहली बार मतदान किया है और उसे इसका काफी जोश भी रहा है। - निशा, शेरगढ़।
भविष्य को सुधारने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी
युवा पीढ़ी को अपने प्रदेश के भविष्य को सुधारने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। उम्मीद है कि जिन युवाओं ने पहली बार मतदान किया है। वह भविष्य में अपने देश और प्रदेश को सुधारने के उद्देश्य में बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे। उन्हें पहली बार मतदान करके काफी अच्छा लगा है।
-अमन मलिक, खुराना।