{"_id":"6a95be9f097448ef4400df42","slug":"youth-showed-breath-in-balloon-race-and-tug-of-war-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154481-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैलून रेस और रस्साकशी में युवाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैलून रेस और रस्साकशी में युवाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
जाट कालेज में बैलून रेस में हिस्सा लेते युवा। कालेज
कैथल। जाट महाविद्यालय कैथल के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारत के खेल रत्न मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापकों और स्टाफ सचिव की ओर से विद्यार्थियों को संबोधित किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन, फिटनेस, टीम भावना और जीवन में खेलों की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिले रेस, बैलून रेस, रस्साकशी और वॉलीबॉल मैच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान बैनिवाल ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते बल्कि हमारे अंदर अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक घंटा खेल के मैदान में, खेलो, स्वस्थ रहो और आगे बढ़ो के संदेश के साथ खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन एवं कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू और विक्रम सिंह उपस्थित रहे।