फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth should stay away from drugs, use their energy in the right direction: DC

युवा नशे से रहे दूर, अपनी ऊर्जा का सही दिशा में करें इस्तेमाल : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs, use their energy in the right direction: DC
कैथल। जिला प्रशासन ने युवाओं व अन्य आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की है। डीसी प्रीति ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इसे जड़ से खत्म करने के लिए आमजन की भागीदारी बहुत जरूरी है। विशेषकर युवाओं को स्वयं भी नशे से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन

सभी युवा अपनी ऊर्जा का सही दिशा यानि खेलों एवं शिक्षा आदि में इस्तेमाल करके अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। डीसी प्रीति ने कहा कि नशे की वजह से कुछ युवा न केवल अपना करियर बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अभिभावकों की उम्मीदों को भी धूमिल कर रहे हैं। नशे से किसी का भला नहीं हुआ। नशे में युवा न केवल अपना नाश करता है, बल्कि परिवार भी इसका शिकार होता है।
विज्ञापन

नशा करने से न केवल शारीरिक नुकसान होता है, बल्कि आर्थिक व सामाजिक नुकसान भी होता है। कभी शौक और कभी गलत संगत भी नशे की गर्त में युवा पीढ़ी को धकेल रही हैं, बुरे लोगों की संगत में पड़कर अधिकांश बच्चे बुरी आदतों व नशे की लतों का शिकार हो जाते हैं। इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की लत लगे लोगों को उपयुक्त इलाज देकर उन्हें फिर से मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। नशे की लत को छुड़वाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं।

नशे सहित सामाजिक बुराइयों को ढृढ़ संकल्प एवं ढृढ़ इच्छा शक्ति से खत्म जा सकता हैं। इसके साथ ही पुलिस विभाग की ओर से भी नशा बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें और नशे की बुराई के प्रति अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed