{"_id":"68f7dd211d80428dfe047117","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-adopt-a-new-path-upasana-kaithal-news-c-245-1-kht1001-139597-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशे से दूर रहकर नई राह अपनाएं युवा ः उपासना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशे से दूर रहकर नई राह अपनाएं युवा ः उपासना
Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए मंगलवार को जिले के विभिन्न इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने अनाज मंडी, मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जाकर किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं से संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अभियान जिला पुलिस की प्राथमिकताओं में से एक है, जिसका उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना है। टीम ने लोगों को बताया कि नशा एक ऐसी लत है, जो व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित करती है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य अंधकारमय हो जाता है, बल्कि उसका परिवार भी दुख और अस्थिरता में घिर जाता है। नशा आज अपराध, घरेलू हिंसा, दुर्घटनाओं और सामाजिक विघटन का कारण है।
टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और अपने बच्चों, परिजनों व मित्रों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। यदि किसी को नशे की लत से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है, तो वह पुलिस या नशा मुक्ति केंद्र की सहायता ले सकता है।
विज्ञापन
एसपी उपासना ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दुश्मन है। इसलिए हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की मुहिम में सक्रिय सहयोग करे। उन्होंने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, गांवों और बाजारों में लगातार नशा जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट वितरण, पोस्टर अभियान और संवाद सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
एसपी उपासना ने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि जीवन का असली आनंद नशे में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, मेहनत और सकारात्मक सोच में है। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, महिला सिपाही किस्मत व सोनिया, एसपीओ राजपाल, प्रदीप कुमार और जसविंदर सिंह की टीम मौजूद रही।