फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   SIR: Disposal of 1.17 lakh notices

एसआईआर : 1.17 लाख नोटिसों का निपटान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
SIR: Disposal of 1.17 lakh notices
कैथल। एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए मतदाता नोटिसों के जवाब में 28 अक्तूबर तक दस्तावेज जमा करा सकते हैं। अभी भी जिले में 2821 मतदाताओं ने सत्यापन के लिए अपने दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उनके वोट कटने का संकट गहरा सकता है। जिले में कुल 1 लाख 19 हजार 960 मतदाताओं को विभिन्न विसंगतियों और नो मैपिंग श्रेणियों में नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1 लाख 17 हजार 139 नोटिसों का निपटान किया जा चुका है जबकि 2821 नोटिसों का निपटान होना शेष है। इन्हें पूरा करने के लिए प्रशासन और बीएलओ जुटे हुए हैं। वहीं लंबित नोटिसों, सुनवाई, फॉर्म-6, 7 व 8 और अन्य संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची 6 को : एसआईआर में 28 अक्तूबर के बाद 6 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष नोटिसों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निपटान किया जाए। सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करें और लंबित मामलों की स्थिति पर लगातार नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी राजनीतिक दल या उसके प्रतिनिधि की ओर से मतदाता सूची या पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित कोई जानकारी मांगी जाती है, तो नियमानुसार आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाएं, ताकि उनके मामलों का समय पर निपटान हो सके और अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी अपराजिता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य की लगातार समीक्षा कर रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का जिम्मेदारी व पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed