फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth should do their duty by voting: Saini

मतदान कर युवा अपना कर्तव्य निभाएं : सैनी

Fri, 26 Jan 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth should do their duty by voting: Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आईजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वावधान में वीरवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले चुनाव में मतदान कर युवा अपना कर्तव्य निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाते हुए नए आयाम स्थापित करने का काम किया है। आज भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। यहां की करीब 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। युवा वर्ग देश को नई दिशा देने का काम करता है। युवा मतदाता मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य को जरूर निभाएं।
विज्ञापन


इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने आईजी कॉलेज में बने इवनिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी के साथ बैठकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भी सुना। आईजी कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने केक कटवाकर प्रदेशाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने शिरकत की। प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कॉलेज को 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, राम बहादुर खुरानिया, जगदीश बहादुर खुरानिया, नरेंद्र मिगलानी, अरविंद खुरानिया, डॉ. आरती गर्ग, सुरेश गर्ग नौच, मुनीष कठवाड़, भाजपा जिला युवा मोर्चा प्रधान आदित्य भारद्वाज, श्याम सुंदर बंसल, कर्मबीर कौल, बलविंद्र जांगड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed