Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beermati has launched a campaign addressing issues ranging from improving the sex ratio to combating social evils.

Kaithal News: बीरमती ने लिंगानुपात सुधारने से सामाजिक कुरीतियों तक के खिलाफ छेड़ी मुहिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Beermati has launched a campaign addressing issues ranging from improving the sex ratio to combating social evils.
ड्यूटी के दौरान और गांवों में जागरूकता अभियान चलाते हुए बीरमती देवी व उनकी टीम। संवाद
कसान। मजबूत इच्छाशक्ति और समाज के प्रति समर्पण हो तो बदलाव की राह आसान हो जाती है। इसका उदाहरण स्वास्थ्यकर्मी बीरमती देवी हैं, जिन्होंने शारीरिक दिव्यांगता को कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। करीब तीन दशक से अधिक समय से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहीं बीरमती देवी ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मुहिम चलाई। उनके प्रयासों से कई गांवों में लिंगानुपात में सुधार हुआ और बेटियों के जन्म को लेकर लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया।
विज्ञापन

बीरमती देवी ने 13 जुलाई 1993 को मल्टी परपज हेल्थ वर्कर (फीमेल) के रूप में मेवात जिले के पुनहाना से अपने कॅरिअर की शुरुआत की। वर्ष 1995 में उन्होंने कलायत सीएचसी में कार्यभार संभाला। इसके बाद गांव चौशाला में लगातार 10 साल तक सेवाएं दीं। उन्होंने क्योड़क और तितरम में भी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। तितरम गांव में उनके प्रयासों के दौरान लिंगानुपात 900-950 से बढ़कर 1000-1100 तक पहुंचा। इसी तरह कलायत उपमंडल के गांव कैलरम में करीब 10 साल की सेवाओं के दौरान लिंगानुपात 950 से बढ़कर 1050 तक पहुंच गया। बीरमती देवी इस बदलाव का श्रेय अपनी टीम और ग्रामीणों के सहयोग को देती हैं। उनके प्रयासों से कई गांवों में बेटी के जन्म पर भी कुआं पूजन जैसी परंपराएं शुरू हुईं, जो पहले मुख्य रूप से बेटे के जन्म पर निभाई जाती थीं।
विज्ञापन


कोरोना काल में भी नहीं मानी हार...
बीरमती देवी ने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाए। कोरोना महामारी के दौरान जब अफवाहों के कारण लोग टीकाकरण से बच रहे थे, तब उन्होंने विरोध के बावजूद लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र को नुकसान पहुंचाने पहुंचे लोगों को भी उन्होंने समझदारी से समझाया और उनका विश्वास जीता। उनकी सेवाओं और कार्यक्षमता को देखते हुए अक्टूबर 2024 में उन्हें हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली। वर्तमान में वह गांव बात्ता के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुपरवाइजर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

ड्यूटी के दौरान और गांवों में जागरूकता अभियान चलाते हुए बीरमती देवी व उनकी टीम। संवाद

ड्यूटी के दौरान और गांवों में जागरूकता अभियान चलाते हुए बीरमती देवी व उनकी टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed