{"_id":"669595fce87ebe09d60c9346","slug":"youth-should-become-skilled-for-peace-and-development-satish-kaithal-news-c-18-1-knl1004-431641-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शांति और विकास के लिए युवा बनें कौशल ः सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शांति और विकास के लिए युवा बनें कौशल ः सतीश
Tue, 16 Jul 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय आईटीआई कैथल में सोमवार को विश्व युवा कौशल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाषण, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, सोलो डांस प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लेकर अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए। विद्यार्थियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। छात्राओं ने पंजाबी, हरियाणवी तथा धार्मिक गीत प्रस्तुत किए तथा पंजाबी भंगडा प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके उपरांत संस्थान में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संस्थान में विभिन्न तरह के 170 पौधे रोपे गए।जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने कहा कि हुनर है तो कदर है। यदि सभी विद्यार्थी अपने-अपने काेर्स में पूरी तरह से पारंगत होंगे तो ही विश्व युवा कौशल दिवस मनाने का लक्ष्य पूरा होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक गुरांदत्ता, सुदेश कुमारी, संजय कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, अनिल ढुल, शमशेर सिंह, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद