फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth shot in fight over bursting of firecrackers

Kaithal News: पटाखे चलाने पर हुए झगड़े में युवक को मारी गोली

Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Youth shot in fight over bursting of firecrackers
कैथल/पूंडरी। मूंदड़ी गांव में दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे युवकों के दो पक्षों में पटाखे चलाने पर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से एक युवक ने दूसरे पक्ष के दो युवकों पर गोली चला दी। इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई छर्रे लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को भर्ती कर लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने करनाल रोड स्थित सर छोटूराम चौक पर करीब ढाई बजे जाम लगा दिया। परिजनों ने मांग की कि वे मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम तभी करवाएंगे, जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूचना पाकर डीएसपी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर करीब तीन बजे उन्होंने जाम खोल दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी संजू व अन्य के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूंदड़ी गांव निवासी राजपाल उर्फ राजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीन लड़के और एक लड़की है। सबसे छोटा लड़का साहिल 12वीं कक्षा पास करके अपने भाइयों के साथ मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसका लड़का सावन अपने मोटरसाइकिल पर मूंदडी के बस स्टैंड पर बनी दुकान से पटाखे लेने गया था। यहां पर उसकी पटाखे चला रहे गांव के संजू से किसी बात पर कहासुनी और मारपीट हो गई। संजू ने उसके लड़के को जाति सूचक शब्द भी कहे और उसकी मोटरसाइकिल को डंडे से तोड़ दिया। सावन ने यह सारी बात घर आकर उसे व परिवार के लोगों को बतलाई। इस पर उसके लड़के साहिल ने अपने मोबाइल नंबर से संजू को फोन करके अपने भाई के साथ मारपीट बारे में पूछा तो संजू व साहिल की मोबाइल पर कहा सुनी हो गई।
विज्ञापन


रात करीब सवा 10 बजे वह और उसका लड़का साहिल व अरुण, शुभम, मन्नू व उसका लड़का पवन ओर दो अन्य लड़के संजू की ओर से की गई मारपीट का उलाहना देने के लिए संजू के घर जा रहे थे। जब वे स्टैंड मूंदडी के पास पहुंचे तो सामने गली के मोड़ पर संजू अपनी दोनाली बंदूक लिए सड़क पर खड़ा था। उसके लड़के साहिल ने संजू से कुछ पूछा तो उसने अपनी बंदूक से साहिल पर सीधा फायर कर दिया। गोली सीधी उसके लड़के के माथे पर आंखों के पास लगी व काफी छर्रे उसके शरीर पर लगे। गोली लगने से साहिल मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गया। उसके बावजूद संजू अपनी बंदूक से लगातार फायर करता रहा और ऊंची आवाज में जाति को लेकर गालियां भी देता रहा। साहिल को गोली लगने के बाद वे उसे सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बड़े बेटे को भी छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया और अस्पताल में दाखिल है। करनाल रोड चौक पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा और चौक पर चारों ओर से वाहनों की कतारें लग गई। वाहन चालक आसपास की कॉलोनियों में गलियों से अपने वाहनों को निकालते दिखाई दिए। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला तो पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भिजवाया। घायल युवक का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed