{"_id":"66623115008706dddc0ea384","slug":"youth-resident-of-mohanpur-dies-in-america-help-sought-to-bring-dead-body-kaithal-news-c-18-1-knl1004-405436-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोहनपुर निवासी युवक की अमेरिका में मौत, शव लाने के लिए मांगी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोहनपुर निवासी युवक की अमेरिका में मौत, शव लाने के लिए मांगी सहायता
Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका, कैथल। गांव मोहनपुर निवासी करीब 28 वर्षीय हरविंद्र सिंह की अमेरिका में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद गांव में मृतक युवक के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों में शोक की लहर है। घर वालों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसके भाई के शव को भारत लाने के लिए सहायता की जाए।
जानकारी के अनुसार, हरविंद्र सिंह करीब तीन साल पहले ही अमेरिका में गया था। मृतक युवक के भाई गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई हरविंद्र सिंह अमेरिका में मकान बनाने वाले लोगों के साथ काम करता था। जब वह अपने अन्य साथियों के साथ तीसरी मंजिल पर चल रहे कार्य को निपटाकर नीचे आ ही रहा था, तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह पास ही बने हुए एक मकान में गिर गया। हरविंद्र के साथियों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आकर मकान को खुलवाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। गुरमिंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में उसके भाई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।