{"_id":"b90462d93c71cd5009a0d9725fe1819a","slug":"youth-pushes-old-lady-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को धक्का दिया, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला को धक्का दिया, मौके पर मौत
कैथल
Updated Thu, 22 May 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका। उपमंडल के गांव भूंसला में मंगलवार देर रात बुरी नियत से घर में घुसे एक युवक ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मंगलवार देर रात युवक के घर में होने के बारे में पता चलने पर विवाद हो गया। इस दौरान उसने बुजुर्ग महिला को धक्का दिया और गिरने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने युवक पर महिला की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटनाक्रम के अनुसार, गांव भूंसला निवासी जसवंत पुत्र अजीत राम के घर में गांव वासी युवक महावीर के देर रात्रि घुसने पर विवाद पैदा हो गया। जिसमें युवक द्वारा धक्का दिए जाने पर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में जसवंत सिंह ने बताया कि गांव के ही युवक महावीर बदनीयत के चलते रात के समय दीवार फांद कर उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन
घर में सोई हुई वृद्ध महिला जंगीरों देवी जागने पर महावीर ने उसे जोर से धक्का दिया और जिससे जमीन पर गिरते ही उसकी मौत हो गई। उसने कहा कि महावीर ने उसकी मां जंगीरों देवी की हत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक भेज दिया गया।