फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth Parliament programme inaugurated

Kaithal News: युवा संसद कार्यक्रम का शुभारम्भ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youth Parliament programme inaugurated
कैथल। राजकीय महाविद्यालय में खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र खटकड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला कैथल तथा जिला करनाल के युवाओं ने भाग लिया और यह कार्यक्रम दो दिन चलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्भू ने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्याम बंसल और निर्णायक मण्डल के सदस्यों के साथ मिल कर मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगिता का विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम रहा।
विज्ञापन


दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद 2025 के उद्घाटन सत्र के अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ. भाम्भू ने कहा कि राष्ट्र को विकास की राह पर ले जाने के लिए आज यह बहुत आवश्यक है कि हमें देश के उपयोगी संसाधनों का उपयोग व्यर्थ के कामों में न लगा कर विकास के कार्यों में लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को कौशल व रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करनी होगी। मेडिकल सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाना होगा। विश्व के अग्रणी देशों के साथ प्रतिस्पर्धा में आगे आना होगा।

मुख्य अतिथि श्याम बंसल ने कहा कि पश्चिमी देशों को हमें यह दिखाना होगा की हमारा देश युवाओं के कंधो पर सुरक्षित और तीव्र गति से विकास कर रहा है। चुनाव तय समय और एक साथ ही करवाए जाने चाहिए। बार-बार चुनाव का प्रभाव देश की प्रगति को रोकने का कार्य करता है। लोगों को देश के संविधान और राजनीतिज्ञों पर विश्वास रख कर निर्णय लेना होगा।


आज के कार्यक्रम में कुल 29 प्रतिभागियों में अपना पंजीकरण करवाय। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव न केवल देश पर आर्थिक बोझ डालते हैं बल्कि शिक्षा, न्याय व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ विकास के कार्यों में भी बाधा डालने का काम करते हैं।


मंच संचालन डॉ. अभिषेक गोयल व डॉ. मोनिका जाखड़ ने किया। पंजीकरण की व्यवस्था डॉ. मीना, डॉ. अनुराधा तथा टाईम कीपर की भूमिका छात्र राहुल व सुनील ने निभाई। निर्णायक मण्डल की भूमिका प्रोफेसर नीलम ढाण्ढा, डॉ. जोगिन्द्र सिंह, राणा बंसल, डॉ. अमन वर्मा और संसद टेलीविजन की एंकर दीक्षा कोहली ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed