{"_id":"6283f924cac25e5fd9272d0a","slug":"youth-missing-demonstration-of-relatives-to-find-kaithal-news-knl108532480","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, तलाशने के लिए परिजनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, तलाशने के लिए परिजनों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव क्योड़क से 29 मार्च से लापता युवक का सुराग न मिलने पर परिजनों ने मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में रोष जताया। युवक के परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि युवक का कोई सुराग नहीं मिला तो क्योड़क पुलिस चौकी को ताला लगाया जाएगा।
गांव के पूर्व सरपंच रणबीर सिंह, विकास तंवर, जसबीर मिट्ठू, प्रदीप ने बताया कि 29 मार्च 2022 को गांव से युवक अभिषेक (20 वर्ष) लापता हुआ था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस महिला से अंतिम बार अभिषेक से बातचीत हुई थी, उससे भी सख्ती से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर है। आंखों में आंसू लिए अभिषेक की मां व पिता ने कहा कि उन्हें उनका बेटा चाहिए। एक मंत्री की भैंस गुम हो जाती है तो पुलिस उसे कुछ ही घंटों में ढूंढ देती है, लेकिन यहां तो एक नौजवान लड़का पिछले 50 दिन से गायब है। उसका कोई सुराग नहीं लग रहा।
इस संबंध में सीआईए सब इंस्पेक्टर शिव कुमार सैनी ने कहा कि अभिषेक को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों पर शक है, उनका लाइव डिटेक्टिव टेस्ट करवाया जाएगा। कोशिश है कि उसका जल्द से जल्द पता लगाया जाए।