{"_id":"99bcbc4416576e4e8f9b136376414e42","slug":"youth-found-dead-while-gone-for-irregation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए गए एक युवक की अचानक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए गए एक युवक की अचानक मौत
कैथ्ाल/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेत में पानी देने के गए गांव बात्ता के एक युवक की मौत हो गई। मृतक वेद प्रकाश पुत्र गुलाब सिंह के भाई ने पुलिस को बताया कि वे दोनों भाई अपनी फसल में पानी देने के लिए सुबह खेत में गए थे। वहां पर पानी के लिए नाका बनाने के लिए चला गया। जब वापिस आया तो उसने अपने भाई को अचेतावस्था में पाया।
वे तत्काल उसे उठा कर जिला अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद कलायत पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप कर कलायत पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मौत के कारणों की जांच की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन