{"_id":"65fb394bb4cee6c7d404cdda","slug":"youth-eco-clubs-will-be-formed-in-primary-schools-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352129-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राइमरी स्कूलों में बनाए जाएंगे यूथ-इको क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राइमरी स्कूलों में बनाए जाएंगे यूथ-इको क्लब
Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 371 प्राथमिक स्कूलों में यूथ एवं इको क्लब बनाए जाएंगे। इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से प्रत्येक स्कूल के लिए पांच हजार रुपये की राशि जारी की गई है।
इससे पहले विभाग की ओर से जिले में 69 मिडिल व 155 हाई एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यूथ एवं इको क्लब के इंचार्ज बनाए जा चुके हैं। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में भी यूथ एवं इको क्लब के खंड के अनुसार स्कूल गुहला के 83, कैथल के 92, कलायत के 45, पूंडरी के 63, राजौंद 34, सीवन के 54 स्कूल शामिल हैं।
इन 371 स्कूलों में यूथ एवं इको क्लब के स्कूल मुखिया की ओर से इंचार्ज बनाए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आर्य ने सभी स्कूल मुखिया को आदेश दिए हैं कि ऐसे अध्यापक को इस क्लब का इंचार्ज बनाए, जिसकी पर्यावरण के प्रति गहरी रुचि हो और बच्चों को भी प्रोत्साहित कर सके। यूथ एवं इको क्लब के तहत बच्चों के दूसरे राज्यों में एडवेंचर शिविर भी जाएंगे, ताकि वह दूसरे राज्यों के पर्यावरण एवं संस्कृति को भी अच्छी तरह से समझ सके।
विज्ञापन
एबीआरसी को कहा कि अपने-अपने क्लस्टर में 26 मार्च तक यूथ एवं इको क्लब के इंचार्ज बनाकर पांच हजार की भेजी गई। राशि को नियमानुसार खर्च करना सुनिश्चित करें। यूथ एवं इको क्लब के इंचार्ज की सूचना सॉफ्ट कॉपी बीआरसी कार्यालय में भेजें। सूचना में स्कूल मुखिया का नाम उनका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर यूथ एवं इको क्लब के इंचार्ज का नाम एवं उनका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर देना है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए खंड स्तर पर भी नोडल बनाए गए हैं, वह भी अपने-अपने खंड में यह क्लब 26 मार्च तक बनवाकर सूचना भिजवाना सुनिश्चित करें। यूथ एवं इको क्लब के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए अरुण कुमार एवं अंजू शर्मा को जिला कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
विद्यालय स्तर पर इस गतिविधि के लिए पृथ्वी दिवस, पर्यावरण दिवस मनना तथा मेगा प्लांटेशन इत्यादि कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। विद्यालय स्तर पर इस गतिविधि का अलग से रजिस्टर लगाया जाएगा। जिसमें वर्षभर होने वाली गतिविधियों को नोट किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर यूथ एवं इको क्लब का एक अध्यापक इंचार्ज बनाया जाएगा तथा कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों को इसमें सदस्य बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा से 10 विद्यार्थी सदस्य होंंगे, इनमें पांच लड़कियां तथा पांच लड़के सदस्य रहेंगे। -कुशल कुमार, जिला सहायक परियोजना संयोजक कैथल।