{"_id":"674e1da1073eea9734061b15","slug":"youth-dies-due-to-high-voltage-current-kaithal-news-c-18-1-knl1004-531961-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हाईवोल्टेज करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हाईवोल्टेज करंट से युवक की मौत
Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। क्योड़क गांव में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनाक्रम के अनुसार, एक स्कूल बस की वेल्डिंग के दौरान युवक के साथ हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गांव क्योड़क के 29 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। घटनाक्रम के अनुसार बताया जाता है कि सोनू गांव में ही टायर पंचर और पीतल गैस वेल्डिंग का काम करता था। सोनू के परिजनों ने बताया कि सोमवार को दोपहर के समय गांव दयौरा के एक प्राइवेट स्कूल की बस सोनू की दुकान पर आई थी। बस के नीचे कुछ वेल्डिंग का काम किया था। इसके बाद बस के ऊपर भी काम देखने के लिए सोनू चढ़ गया था। जैसे ही सोनू बस के ऊपर चढ़ा तो उसका सिर ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तारों से छू गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
दुकान के मालिक रिंकू ने बताया कि सोनू को बाइक पर कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। सोनू अपने पीछे दो बेटे और पत्नी छोड़ गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वही परिवार में कमाने वाला सदस्य था। ऐसे में सोनू की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। क्योड़क चौकी के प्रभारी दयानंद ने बताया कि मृतक के चाचा कैलाश के बयान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना से सोनू के घर पर कोहराम मच गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।