{"_id":"e768d1bb07aff400d777ac503d20fc9a","slug":"youth-died-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व ट्रैक्टर भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व ट्रैक्टर भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीका में हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पटियाला में री-अपीयर के फार्म भरने के लिए जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामनगर निवासी धनीराम ने बताया कि वह और उसका 20 वर्षीय बेटा लखविन्द्र गांव से पटियाला में फार्म भरने के लिए जा रहे थे। गांव से वह एक ईंटों के ट्रैक्टर में बैठ गए। कुछ ही दूरी के बाद एक तेज गति व लापरवाही से प्राइवेट बस आई और उसने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण उसका बेटा लखविन्द्र घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने अस्पताल में लखविन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरद्याल सिंह वासी जोला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन