फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   youth died in car and bike collision

स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sat, 12 Dec 2015 11:41 PM IST
कैथ्ाल/अमर उजाला ब्यूरो
कैथ्ाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव कैलरम बस अड्डे के निकट नेशनल हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका ताऊ गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में अनाज मंडी में धान लोड कर रहे एक मजदूर की ट्रक से गिरने से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव कैलरम निवासी विक्रम मोटरसाइकिल पर अपने ताऊ मांगें राम के साथ खेत में जा रहा था। जैसे ही वह गांव के अड्डे पर पहुंचा तो एक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो के चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए टक्कर दे मारी।
विज्ञापन


जिसमें वे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन विक्रम की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मांगे राम को प्राथमिक इलाज देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। कार-बाइक की टक्कर लगने के बाद कार चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी भी सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव कैलरम निवासी उसके भाई सुरेश कुमार, रमेश कुमार व बलवान सिंह ने बताया कि  ने बताया कि विक्रम पढ़ाई करने के बाद खेती का कार्य करता था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही कलायत थाना पुलिस भी सिविल अस्पताल में पहुंच गई थी और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे थे।


थाना कलायत प्रभारी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लोडिंग करते हुए मजदूर गिरा, मौत
उधर, नई अनाज मंडी कैथल में कार्य करते हुए एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार बिहार निवासी मुकेश मातो (32) ट्रक में धान की बोरियां लोड कर रहा था। इसी दौरान अचानक बोरी से कुंडी निकल गई और वह ट्रक से नीचे आ गिरा। नीचे सीधे उसका सिर लगा और गिरते ही मुकेश की मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलते ही नई अनाज मंडी चौकी पुलिस कर्मचारियों ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed