{"_id":"32def8c3b533485f3acc241727329e08","slug":"youth-died-due-to-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से फरल में युवक की मौत, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से फरल में युवक की मौत, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध डेंगू की चपेट में आने से गांव फरल में एक युवक की मौत हो गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई है। लोगों ने गांव में फॉगिंग करवाए जाने की मांग की है। मंगलवार को गांव फरल के युवक की डेंगू के कारण मौत होने के बाद से ग्रामीण डरे व सहमें हुए हैं।
मृतक के पिता लक्ष्मण ने बताया कि मृतक मामचंद को डेंगू बुखार हो गया था। उसका इलाज पहले कुरुक्षेत्र में चला लेकिन बीमारी की गंभीरता को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में 2 दिनों तक उसका इलाज चला लेकिन मंगलवार को उसका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे 3 लड़कियों व एक लड़के को छोड़ गया है। ग्रामीणों की सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से मांग है कि गांव का दौरा कर गांव की सभी गलियों में फॉगिंग व मच्छर मार दवाई का छिड़काव किया जाए।
विज्ञापन