{"_id":"64bad508ed90c82c68058fe7","slug":"youth-beaten-to-death-with-sticks-and-sticks-case-on-two-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-2164-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डंडे और लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डंडे और लाठियों से पीटकर युवक की हत्या, दो पर केस
Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव माजरी में शुक्रवार को युवक की डंडे व लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ भाई ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी दर्शन सिंह ने गुहला थाना में शिकायत दी कि उसका भाई मलूक सिंह (38) अविवाहित था और गांव में इधर-उधर घूमता रहता है। बाहर ही गुरद्वारा आदि में खाना खाकर बाहर किसी भी जगह सो जाता था। 21 जुलाई को सुबह उसे पता चला कि उसके भाई मलूक सिंह व मनीष का 20 जुलाई को झगड़ा हुआ था। इसमें मलूक सिंह ने मनीष को घायल कर दिया था। अगले ही दिन 21 जुलाई को सुबह करीब 6:15 बजे उसे पता चला कि मनीष के भाई पिंटू व मुन्ना ने ऊधम सिंह चौक के नजदीक मलूक सिंह को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया है।
मृतक का भाई दर्शन सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा तो मलूक सिंह मृतक अवस्था में पड़ा था। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों पिंटू व मुन्ना ने उसके भाई की हत्या की है। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।