फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth aware of traffic rules

Kaithal News: युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक

Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth aware of traffic rules
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को यातायात पुलिस ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसी प्रकार राजौंद के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी युवाओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में डीएसपी ट्रैफिक सुशील प्रकाश व थाना प्रबंधक यातायात सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने सड़क सुरक्षा विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान डीएसपी सुशील प्रकाश ने विद्यार्थियों को जानकारी दी गई कि तेज गति में वाहन चलाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बन जाते है, जिसके बारे में चालकों को सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी समझाया कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। कार व हल्के वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देते हुए अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट दर्ज करने के लिए पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। सभी को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें व्हीकल नही चलाना चाहिए। 18 वर्ष के होने उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाए। लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया गया। बच्चों को अपने परिजन तथा आस पड़ोस में यातायात नियमों की पालना करने के लिए समझाने की सलाह दी।


उधर, नेहरू युवा केंद्र कैथल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में युवा भारत अभियान के तहत पुलिस प्रशासन के सहयोग से 17 से 23 जनवरी तक सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत दयानंद ट्रैफिक विभाग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को जागरूक किया। उन्हें बताया गया कि 18 वर्ष के होने के बाद ही व्हीकल चलाना चाहिए। 18 वर्ष होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवा लेना चाहिए। यातायात विभाग से चंद्रपाल, आईटीआई विभाग से शमशेर मालिक व नेहरू युवा केंद्र से लेखा एवं कार्यक्रम सहायक संदीप, प्रदीप, गरिमा,आशा, मंगल, गुरप्रीत, मंजीत व कोमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed