फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   youth arrested to provide arms to accused of murder

आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
youth arrested to provide arms to accused of murder
पुलिस ने दिसंबर 2019 में गांव मैंगड़ा में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले चार आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी बलजीत दुब्बल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों को 14 माह पूर्व 4 अवैध पिस्तौल व 18 से अधिक कारतूस उपलब्ध करवाए थे। हत्या के चारों आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनसे हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं। अब पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

चीका थाना प्रबंधक सबइंस्पेक्टर राजफूल ने बताया कि भागल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके छोटे भाई ने कुरुक्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम-विवाह किया था। इससे युवती के घरवाले उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी रंजिश में युवती के दो भाइयों सहित 4 आरोपियों ने 2 दिसंबर 2019 को गांव मैंगड़ा में सुनार की दुकान चला रहे उसके छोटे भाई की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। चारों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनको वारदात के लिए अवैध हथियार बलजीत दुब्बल ने उपलब्ध करवाया था। उससे उनकी जेल में रहने के दौरान दोस्ती हुई थी। आरोपी बलजीत अभी तक भूमिगत था। एसआई राजफूल ने बताया कि सबइंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश की टीम ने गांव दुब्बल से 35 वर्षीय बलजीत दुब्बल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बलजीत के खिलाफ इससे पहले हत्या, मारपीट व अवैध हथियार रखने के कई अन्य मामले भी दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed