{"_id":"684f3e998eeb3c7e1c0c4ab4","slug":"youth-arrested-on-charges-of-liquor-smuggling-kaithal-news-c-245-1-kht1001-133460-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शराब तस्कर के आरोप में युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शराब तस्कर के आरोप में युवक काबू
Mon, 16 Jun 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को काबू कर उससे अंग्रेजी, देशी शराब व बीयर की 178 बोतल बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजेश कुमार व एसपीओ कुलविंद्र सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत चाबा स्थित एक शराब ठेका पर दबिश देकर बिना कोई लाइसेंस व परमिट के शराब बेच रहे समाना जिला पटियाला पंजाब निवासी सतनाम सिंह को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 142 बोतल देशी, 12 बोतल अंग्रेजी शराब व 24 बोतल बीयर सहित 178 बोतल शराब बरामद हुई। संवाद