{"_id":"69722688c033a2b9d704a413","slug":"young-woman-committed-suicide-in-the-toilet-of-the-one-stop-centre-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में युवती ने किया सुसाइड, खिड़की से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में युवती ने किया सुसाइड, खिड़की से लटका मिला शव
Thu, 22 Jan 2026 07:00 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:00 PM IST
सार
हरियाणा के कैथल में युवती ने सुसाइड कर लिया। वन स्टॉप सेंटर के शौचालय में युवती ने सुसाइड किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
वन स्टॉप सेंटर में करीब 23 वर्ष की युवती ने चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर बाथरूम में आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले प्रेमी ने भी फांसी का फंदा लगाकर खेत में आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि हजवाना निवासी प्रेमिका प्रीति व प्रेमी डीग निवासी अमित करीब छह महीने पहले फरार हो गए थे। तीन दिन पहले दोनों गांव डीग में प्रेमी के घर पर आए। जहां पर प्रेमी की पहले वाली पत्नी से विवाद हो गया और उसके बाद पुलिस की डायल 112 नंबर गाड़ी गांव डीग में प्रेमी के घर पर पहुंची।
वहां से प्रेमिका को पुलिस अपने साथ ले आई। जबकि प्रेमी को वहीं छाेड़ आई। पुलिस के पास जब लड़की की मां उसे लेने के लिए आई तो लड़की ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में छोड़ दिया। लड़की को नारी निकेतन भेजने की तैयारी की जा रही थी लेकिन लड़की ने वीरवार शाम को बाथरूम जाने के बहाने खिड़की पर अपनी चुन्नी से फंदा लगा लिया और सुसाइड कर लिया। लड़की ने अंदर से कुंडी लगा रखी थी।

Trending Videos
अगस्त में करवाई थी प्राथमिकी दर्ज
अगस्त के महीने में प्रेमिका की मां ने पूंडरी थाने में बेटी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी। जानकारी के अनुसार जब काफी देर तक लड़की बाथरूम से बाहर नहीं आई तो वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो पाया कि लड़की फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत शहर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी हेड क्वार्टर, डीएसपी क्राइम, एफएसएल टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
कल युवक ने की थी आत्महत्या
बुधवार को युवक ने आत्महत्या कर ली थी। उसने भी अपने खेतों में जाकर फांसी का फंदा लगाया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिसका संस्कार कर दिया गया। लड़की के बयान करवाए तो उसने कहा कि वह लड़के के घर जाएगी, बाद में लड़के के परिजनों ने उसे ले जाने से मना कर दिया कि जब उनका बेटा ही मर चुका है तो वे इसे लेकर नहीं जाएंगे।
मां के साथ जाने से किया मना
पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि जब लड़की की मां उसे लेने के लिए आई तो लड़की ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर में छोड़ दिया। अब इसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रहे थे कि लड़की ने बाथरूम जाने के बहाने खिड़की पर अपनी चुन्नी से फंदा लगा लिया और सुसाइड कर लिया। लड़की ने अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन