{"_id":"60be5b558ebc3e27722d5976","slug":"young-man-who-went-to-in-laws-house-died-under-suspicious-circumstances-after-drinking-tea-kaithal-news-knl72419536","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक की चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल गए युवक की चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
आंबेडकर नगर में पत्नी को लेने के लिए ससुराल में आए 27 वर्षीय युवक की चाय पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या के आरोप लगाए और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस प्रभारी रमेश कुमार पहुंचे और परिजनों को शांत कराया।
परिजनों ने बताया कि गांव फर्श माजरा निवासी 27 वर्षीय विक्रम की शहर में आंबेडकर नगर में शादी हुई थी। एक सप्ताह से उसकी पत्नी अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को वह अपनी पत्नी को लेने कैथल आया हुआ था। जिस समय वह ससुराल पहुंचा तो वहां पर उसकी पत्नी, साली और अन्य ससुराल वाले घर पर थे। वहां चाय पीने के बाद वह कुछ समय के लिए घर से बाहर पास के एक प्लॉट में पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया। कुछ समय बाद वह युवक वहीं पर गिरा पाया गया। लोग उसे नागरिक अस्पताल में ले गए। यहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने युवक की मौत पुष्टि कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने युवक के साथ मारपीट या जबरदस्ती की है, जिस कारण युवक की मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि विक्रम प्राइवेट जॉब करता था, उसका एक बेटा भी है।
उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसएचओ रमेश कुमार ने परिजनों को कहा कि यदि कोई व्यक्ति जांच में कुसूरवार मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल जाएगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन मान गए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना के एएसआई अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। युवक का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
एसएचओ ने कहा कि संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के प्रभाव के कारण इसकी मौत हुई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।