फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man trapped in a trap, forced to live in a live-in relationship with his daughter, then extorted 20 lakhs by blackmailing him

Kaithal News: युवक को जाल में फंसा बेटी संग लिव इन में रहने को किया मजबूर, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 20 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Young man trapped in a trap, forced to live in a live-in relationship with his daughter, then extorted 20 lakhs by blackmailing him
युवक को जाल में फंसा बेटी संग लिव इन में रहने को किया मजबूर, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 20 लाख
विज्ञापन

पीड़ित ने अन्य युवाओं को भी शिकार बनाने का लगाया आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच
शिकायत पर आरोपी मां-बेटी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहले मां ने बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों संग षड्यंत्र रचकर एक युवक को चंगुल में फंसाकर बेटी के साथ संबंध बनवा दिए। फिर युवक को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला व बेटी समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर थाने में दी गई शिकायत में गांव जाखौली निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि 2022 में उसकी जान पहचान पहलवान जसबीर से हुई थी जो एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। महिला का पति जेल में बंद है और उसकी एक 24 साल की बेटी है। आरोप है कि जसबीर और महिला ने उसको घर बुलाया। साथ ही बेटी को विदेश भेजने के लिए आईलेट्स कराने में होने वाले खर्च में मदद की बात कही। इस दौरान आरोपियों ने उसे बातों में फंसाकर बेटी संग लिव इन रिलेशन में रहने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि बार-बार कहने के कारण वह उनकी बातों में आ गया और उसने आरोपियों की बेटी का दाखिला एक आईसलेट्स सेंटर में करवा दिया। कुछ दिन बाद उसने लिव इन में रहने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसे झूठे केस में फंसवा देंगे। उसके बाद आरोपी परिवार के लोग जहां भी जाते सारा खर्च वही उठाता था। अप्रैल 2023 में वे राजस्थान गए, जहां उसके करीब 60 हजार रुपये खर्च हो गए। इसके बाद
विज्ञापन

आरोपियों ने बेटे को नौकरी के लिए पहले 10 लाख और फिर आठ लाख रुपये वसूल लिए। किसी न किसी बहाने से आरोपी रुपये ऐंठते रहे। शिकायतकर्ता युवक के अनुसार, उसे बाद में पता चला कि आरोपी अन्य युवाओं को भी जाल में फंसाकर रुपये ऐंठते रहे हैं। उसने आरोपियों के फोन उठाने बंद कर दिए तो उसके खिलाफ रेप की शिकायत महिला थाना कैथल में दे दी गई। साथ ही धमकी दी गई कि यदि शिकायत वापस करवानी है तो उनकी हर बात माननी होगी। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed