{"_id":"663036b773374061bf05d9d6","slug":"young-man-crushed-by-tractor-painful-death-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-115051-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, दर्दनाक मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांघन गांव में एक ट्रैक्टर चालक ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रणधीर ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसका 25 वर्षीय बेटा सुरजीत गांव बाबा लदाना में एल्युमिनियम का काम करता है। 28 अप्रैल को वे खेत में शाम के समय गेहूं की बालियां इकट्ठी कर रहे थे। तभी गांव से रोहित अपने ट्रैक्टर को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए आया और अपने ट्रैक्टर का नियंत्रण खो कर उसके बेटे के ऊपर से कुचलता हुआ निकल गया।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा रोहित की लापरवाही से हुआ है। जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।