{"_id":"65d7b355152126350f05fd04","slug":"young-man-attacked-with-sticks-sticks-and-rods-kaithal-news-c-18-1-knl1004-333221-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक पर डंडे, लाठी व रॉड से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक पर डंडे, लाठी व रॉड से किया हमला
Fri, 23 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सीवन गेट पर सात-आठ आरोपियों ने एक युवक को डंडे, लाठी व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महादेव कॉलोनी निवासी अमर कल्याण ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह सीवन गेट पर अटल सेवा केंद्र चलाता है। उसने मतलौडा जिला पानीपत निवासी एक युवती से प्रेम विवाह किया था। कैथल कोर्ट से सुरक्षा लेकर 25 जनवरी 2024 तक सेफ हाउस कैथल में रहे। बाद में अपने घर रहने लगे। 17 फरवरी को करीब 10 बजे सुबह वह अपने घर से पैदल अटल सेवा केंद्र जा रहा था। जब वह बजरंग भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो उसकी पत्नी के सात-आठ रिश्तेदारों ने उसे डंडे, लाठी व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन