फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga was conducted under one earth, one health scheme

Kaithal News: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के तहत कराया योग

Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Yoga was conducted under one earth, one health scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति चीका ने ताऊ देवीलाल पार्क में युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापति के नेतृत्व में नियमित योग कक्षा का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य योग शिक्षक रविंद्र उर्फ पाली ने “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के तहत आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत साधकों को प्रार्थना मंत्र के उच्चारण के साथ प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया।

रविंद्र पाली ने साधकों को ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, उत्तानमंडुकासन, उष्ट्रासन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन, अर्धहलासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी जैसे आसनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया। इन यौगिक क्रियाओं से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों की भी जानकारी दी गई। रविंद्र पाली ने कहा कि 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने योग के वैश्विक लाभों को बढ़ावा देने के लिए घोषित किया था।
विज्ञापन


इस वर्ष का थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य है, जो योग के माध्यम से सम्पूर्ण पृथ्वी और मानवता के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का संदेश देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस थीम की घोषणा की और इसे एक महाकुंभ के रूप में मनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत और फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों से प्रेरित होकर हमें भी स्वच्छता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन












यदि हम स्वस्थ होंगे, तो हमारा समाज और राष्ट्र भी मजबूत होगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गुरमीत सीड़ा, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल, रामपाल चावला, सुशील जिंदल, कश्मीर लाल गर्ग और अंगूरी देवी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed