फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Yoga protocol training camps were organised in the city wards.

Kaithal News: शहर के वार्डों में लगाया योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Yoga protocol training camps were organised in the city wards.
योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।
कैथल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कैथल शहर के विभिन्न वार्डों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया के मार्गदर्शन में आयुष योग सहायकों ने प्रतिभागियों को योग के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान तथा वैदिक मंत्रोच्चारण का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

शिविरों में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति विशेष रुचि दिखाई। वार्ड-24 में विभा गोयल एवं योग सहायक कनिका, वार्ड-4 में सुरेश कुमार एवं योग सहायक रवि कुमार, वार्ड-7 में भारतीय योग संस्थान के प्रधान सतपाल मुख्य अतिथि रहे। योग सहायक संदीप और वार्ड-10 में पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी मुख्य अतिथि शांति चौधरी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा वार्ड-8, 18 व 21 सहित अन्य वार्डों में भी योग शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

आज को सात खंडों में होंगी योगासन प्रतियोगिताएं
डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुष विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त सहयोग से जिले के सातों खंडों में ब्लॉक स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। तियोगिताओं के लिए कैथल में सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम, कलायत में एमडीएन स्कूल, राजौंद में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढांड में पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबनावा, सीवन में राजकीय संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गुहला में विश्वकर्मा मंदिर, चीका को प्रतियोगिता स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 9 जून को सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर में योग करते साधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed